Chhattisgarh

जांजगीर-चाम्पा में इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर स्वच्छता बहनों का सम्मान

जांजगीर – चांपा, 19 नवंबर । देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर जिला युवा कांग्रेस ने एक उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें नगर की 21 स्वच्छता बहनों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित स्वच्छता बहनें:

  • मीनादेवी
  • सीमा टण्डन
  • सीता तीजा गढ़ेवाल
  • बुधवारा गढ़वाल
  • शुकवारा गढ़ेवाल
  • लक्ष्मीन लाठिया
  • पुनीबाई गढ़वाल
  • एकता कहरा
  • सुमित्रा कहरा
  • जमुनाबाई
  • पार्वतीबाई
  • पद्मीनीबाई
  • मालती कुलदीप
  • ममता कुलदीप
  • आशा सोनवानी
  • संतराम (स्वच्छता सहप्रभारी)
  • शीतल सोनवानी (स्वच्छता प्रभारी)

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप, इंका नेता गुलजार सिंह, देवेश सिंह, डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिसोदिया ने किया और आभार प्रदर्शन प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button