Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, रायपुर में आज छाए रहेंगे बादल गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना….

रायपुर, 06 सितंबर । छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर होने से प्रदेश में बारिश का दायरा सीमित हो गया है। पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर समेत कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना जताई है।तीन जिलों में 1-1 सेमी बारिश शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया।

वहीं, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। मुंगेली के लोरमी, सरगुजा के दरिमा और राजनांदगांव के कुमारदा में करीब 1-1 सेमी बारिश हुई।रायपुर में बादल छाए रहेंगे राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम बदला-बदला रह सकता है। सुबह से बादल छाए रहने और दिन में एक-दो बार हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कमजोर हुआ कम दबाव का क्षेत्र मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो रहा है।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है। यह सिस्टम अगले दो दिनों में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके कमजोर होने से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का इंतजार स्थानीय प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल बने हुए हैं, लेकिन लगातार बारिश नहीं हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने का इंतजार रहेगा। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के करीब है और करीब 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button