Sports

वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की उड़ाई धज्जियां, Duleep Trophy के फाइनल में दिखाए अलग तेवर

नई दिल्ली , 06 सितंबर: वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अलग तरह के तेवर के साथ खेलते नजर आए. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवशी ने अपनी बल्लेबाजी का एक नया नमूना ही दिखाया. इस दौरान उन्होंने साउथ जोन की ओर से फाइनल खेलने आए मोहम्मद सिराज की जमकर खबर ली. वैभव और सिराज के बीच का असली बैटल ईस्ट जोन की पारी के चौथे ओवर में दिखा. उस बैटल में सिराज पर वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से हावी नजर आए.

वैभव VS सिराज: दलीप ट्रॉफी फाइनल

वैभव सूर्यवंशी ने सिराज के उस ओवर में 14 रन बाउंड्री से बटोरे. उन्होंने ईस्ट जोन की पारी का चौथा ओवर डालने आए सिराज की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका और छक्का लगाया. जबकि, एक और चौका उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा.

वैभव सूर्यवंशी ने दिखाए अलग तेवर

वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए विख्यात हैं. लेकिन, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उनका अंदाज बदला-बदला दिखा. उनके तेवर अलग दिखे. वो पुराने मिजाज में नहीं बल्कि एक नई सोच के साथ खेलते दिखे. उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल वाली अपनी फर्स्ट क्लास पारी में संयम और आक्रमकता के बीच का तालमेल दिखाया.

अर्धशतक से फिर चूके वैभव सूर्यवंशी

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में अर्धशतक बनाने से चूक गए. वो दलीप ट्रॉफी में दूसरे और अपने रेड बॉल करियर के तीसरे अर्धशतक से जब 6 रन दूर थे, तभी उनका विकेट गिर गया. वैभव सूर्यवंशी को तेज गेंदबाज चमा मिलिंद ने आउट किया. वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

Related Articles

Back to top button