इंदरगढ़ में 2 सूने मकानों में चोरी: लाखों का माल लेकर फरार हुए चोर, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, कपड़े बर्तन और बाइक गायब

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Datia
  • Thieves Absconding With Goods Worth Lakhs, Gold silver Jewellery, Cash, Clothes, Utensils And Bike Missing

दतिया39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के करण कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने 2 सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह जब आस पड़ोस के लोगों ने देखा तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करण कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह जाटव ने बताया कि, उसके बड़े भाई मुकेश अपनी पत्नी के साथ राजस्थान गए है। वह पड़ोस में रात्रि भजन कीर्तन में घर में ताला लगाकर गया था। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने वारदात की सूचना दी। तो मौके पर जाकर देखा कि, घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का समान बिखरा पड़ा है। जब समान चेक किया तो सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, कपड़े बर्तन और बाइक गायब थी। जिनकी कीमत तकरीबन 3 लाख के आसपास है। वहीं कुछ ही दूर चोरों ने शिक्षक करन सिंह रजक के घर के बाहर वाले कमरे का ताला तोड़कर 4 हज़ार रुपए नगद, कम्प्यूटर और 1 खाली सिलेंडर लेकर रफू-चक्कर हो गए।

खाली बेग हुए बरामद

एएसआई सिया शरण ने बताया कि, चोरी की सूचना मिली हुई है। मौके पर पहुंचकर दोनो मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने खाली बैग जब्त किए है। जिन्हें लेकर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button