Chhattisgarh

कोरबा में चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 08 जनवरी 2025:- कोरबा के मोतीसागर पारा में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार की है, जब पीड़िता शौच के लिए हसदेव नदी किनारे गई हुई थी।

आरोपी मेहतर सिंह (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय तक घर नहीं पहुंची, जिससे उन्हें चिंता सताने लगी। जब उन्होंने घटना स्थल पर जाकर देखा, तो वहां महिला के कान की बाली और डिब्बा पड़ा मिला। देर रात पीड़िता ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button