पंडित सभा जबलपुर के द्वारा किया गया प्रदर्शन: भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मणों पर किया कुठाराघात, सरकार करवाएं अब FIR दर्ज

[ad_1]

जबलपुर27 मिनट पहले

प्रदर्शन करते हुए श्री नगर पंडित सभा के सदस्य।

भाजपा के पूर्व नेता प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद शहर में भी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा पार्टी द्वारा प्रीतम सिंह लोधी को निष्कासित करने के बावजूद भी समाज अब एफआईआर दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं। जहां शहर में कुछ दिन पहले ही प्रीतम सिंह लोधी का पुतला जलाया गया था। वहीं आज श्री नगर पंडित सभा जबलपुर के द्वारा दमोहनाका चौक से पदयात्रा निकालकर जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभा के सदस्यों ने प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

ब्राह्मण सभा ने कहा दर्ज कराई जाए FIR

इस दौरान सभा के अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने कहा सनातन संस्कृति का मूल आधार धर्म एवं वेद पुराण हैं। और वेद के संवाहक ब्राह्मण हैं। इसलिए ब्राह्मण समाज इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस प्रकार ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इसलिए प्रशासन और सरकार को ऐसे लोगों पर फिर दर्ज करनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान देवेंद्र त्रिपाठी, सुशील तिवारी, दीपू तिवारी, जनार्दन शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

लोधी ने यह दिया था विवादित बयान…

प्रीतम सिंह लोधी ने 17 अगस्त को शिवपुरी जिले के खरैह में वीरांगना अवंती बाई लोधी के 191वें जन्म दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर कहा था कि ये नौ दिन तक सात-आठ घंटे पागल बनाते हैं। ये कहते हैं कि तुम दान दोगे तो भगवान तुमको देगा। इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से गेहूं, घी, चावल, शक्कर चुराकर इनके चरणों में समर्पित कर देती हैं। ब्राह्मण यह देख लेता है कि सुंदर महिलाएं कौन-कौन से घर की हैं। वे उनके घर खाना खाते हैं और नजर कहीं और होती है। इस बयान से प्रदेश का ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो गया था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button