महापुरुषों की मूर्ति स्थापना: कन्याओं ने किया भूमि पूजन, भाटखेड़ी बुजुर्ग में जल्द लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Neemuch
- Girls Did Land Worship, The Statue Of Maharana Pratap Will Soon Be Installed In Bhatkhedi Elderly
नीमच19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजपूत करणी सेना मूल के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महापुरुषों की मूर्तियां लगवाने का बेड़ा उठाया है। राजपूत सरदारों के हर एक जिले के ठिकानों में मूर्तियों की स्थापना हो रही है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को महापुरुषों का चित्र देखकर कुछ सीख मिले।
इसके तहत लगातार मूर्तियां नीमच जिले में भी लग रही है। संगठन के कार्य को देखते हुए एक मूर्ति और नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत भाटखेड़ी बुजुर्ग में स्थापित करने का निर्णय लिया। इसको लेकर रविवार को कन्याओं ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 1:30 बजे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त के साथ भूमि पूजन किया।
इस दौरान पुनीत कार्य के लिए श्री राजपूत करणी सेना मूल नीमच जिलाध्यक्ष विक्की बना बागरेड का स्वागत भी किया गया। भूमि पूजन में पधारे सभी पदाधिकारियों और करणी सेनिकों का मनासा तहसील अध्यक्ष मंजी बना घोटा पिपलिया ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समस्त करणी सेना के पदाधिकारी संभाग प्रभारी अरुण बना हाड़ी पिपलिया जिला महासचिव ऋषिराज सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सिंह, तहसील महासचिव अजय सिंह, केशर सिंह गांव के सरपंच और समस्त करणी सैनिक उपस्थित रहे।

Source link




