निजात मिलेगी: वरिष्ठ मतदाताओं को मिलेगी निजात, 80 से अधिक उम्र वाले व दिव्यांग डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Senior Voters Will Get Relief, Those Above 80 Years Of Age And Differently Abled Will Be Able To Vote By Postal Ballot

उज्जैन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद - Dainik Bhaskar

मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

  • जिले में ऐसे 25 से 30 हजार मतदाता, मतदान का प्रतिशत बढ़ने में मिलेगी मदद

वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं को नई सुविधा मिलने जा रही है। यह कि वे अब घर बैठे ही डाक मत पत्र के जरिए मतदान कर सकेंगे। जिले में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा व इसके बाद के लोकसभा चुनाव में यह सुविधा इन मतदाताओं को मिलेगी। हाल ही में हुए नगरीय निकाय व पंचायत के चुनाव में मतदान का प्रतिशत अधिकांश जगह कम ही रहा है।

मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने व ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग वरिष्ठ मतदाताओं पर ज्यादा फोकस कर रहा है। 1 अक्टूबर काे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर उज्जैन सहित प्रदेशभर में 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किया गया है। अब बताया जा रहा है कि जिले में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव व इसके बाद लोकसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले व दिव्यांग मतदाताओं को डाक मत पत्र की सुविधा मिलेगी। यानी ये मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेंगे। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 25 से 30 हजार बताई जा रही है। हाल ही में कुछेक सीटों पर हुए उप चुनाव में तो यह सुविधा इन मतदाताओं को दी भी जा चुकी है।

यह रहेगी प्रक्रिया

  • मतदान से जुड़ा फार्म 12 डी का उपयोग डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने के लिए होता है।
  • 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले, दिव्यांग व कोविड प्रभावित मतदाता इस सुविधा के तहत घर बैठे मतदान कर सकेंगे।
  • बीएलओ घर पहुंचकर फार्म 12 डी देंगे।
  • इसके बाद निर्वाचक यदि डाक मत का चुनाव करता है तो बीएलओ इलेक्शन नोटिफिकेशन के पांच दिन के भीतर निर्वाचक के घर से भरा हुआ फार्म 12 डी लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करेंगे।

नई सुविधा से यह होगा फायदा

  • वरिष्ठ व दिव्यांग जो मतदान से वंचित रहते आए हैं, उन्हें भी मतदान का मौका मिलेगा।
  • इन्हें मतदान के लिए मतदान केंद्र तक आने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
  • वरिष्ठ मतदाताओं की भागीदारी भी निर्वाचन की प्रक्रिया में बढ़ेगी।

मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाता अब डाक मत पत्र के जरिए घर बैठे भी मतदान कर सकेंगे। जिले में 2023 में होने वाले चुनाव में यह सुविधा इन्हें मिलेगी। इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
वीरेंद्रसिंह दांगी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button