Chhattisgarh

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मरकाजी सीरत कमेटी का भव्य आयोजन आज बाइक और कार रैली शाम 3 बजे

कोरबा/ ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मरकाजी सीरत कमेटी कोरबा द्वारा विभिन्न आयोजनों के साथ आज बाइक और कर रैली का भी आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में मशहूर नात खां……. तशरीफ़ ला रहे हैं जो अपना कलाम पेश करेंगे.

मरकाजी सूरत कमेटी के सदर मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि बाइक का कर रैली के आयोजन की पूरी तैयारी हो चुकी है वहीं उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिरकत करने की अपील भी की है मिर्जा आसिफ बेग ने आगे कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए वॉलिंटियर की नियुक्ति की गई है जो कार और बाइक रैली को व्यवस्थित कर बिना व्यवधान के अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखा जाना चाहिए हमारे कार्यक्रम में बुलेट एवं मॉडिफाई साइलेंसर की अनुमति बिल्कुल भी नहीं होगी इसके साथ ही एक बाइक में सिर्फ दो ही व्यक्ति बैठकर जुलूस में शामिल हो दो से अधिक सवारी होने पर ट्रैफिक पुलिस अगर कार्यवाही करती है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी. नारो के संबंध में बताया गया है कि कमेटी द्वारा निर्धारित नारे ही लगाए जाएंगे इसके अलावे कोई दूसरे नारे लगाने की अनुमति नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button