इंतजार खत्म: शिक्षा आयोग में 8 साल बाद अध्यक्ष, महिला आयोग की कमान ममता को

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 24 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य शिक्षा आयोग में 8 साल बाद नियुक्ति की गई है। वहीं, राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल और शाकम्भरी बोर्ड को नए अध्यक्ष मिले हैं। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा कई संस्थाओं में सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के आदेश के अनुसार डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग, गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग, आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड, राजेश कुमार राजपूत को संस्कृत विद्या मंडल, राजेंद्र नायक को शाकम्भरी बोर्ड तथा सुधीर गौतम को राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
देखें सूची :







