अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा

उत्तर प्रदेश, 30 सितम्बर, 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में आखिरकार राधा (सिमरन कौर) को उस सच का सामना करना पड़ता है, जिससे वह अब तक अनजान थी। गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) की बातचीत सुनने के बाद, राधा को उनके रिश्ते की सच्चाई और शनाया के साथ रहने के लिए गिरधर की कोशिशों का पता चलता है। उसे यह भी पता चलता है कि गिरधर को उससे शादी करने का अफसोस है और वह शनाया के साथ रहने के लिए उससे तलाक लेना चाहता है। यह जानकर राधा पूरी तरह टूट जाती है, क्योंकि जिस इंसान को उसने हमेशा पूजा, वही अब उनकी शादी को छोड़कर किसी दूसरी महिला को चुन रहा है। घर लौटने के बाद राधा इस धोखे को समझने की कोशिश करती है। गिरधर और खुद की जिंदगी की साथ बिताई यादें उसे जकड़ लेती हैं और वह सोचती है कि जिस इंसान पर उसने इतना भरोसा किया, वह उसका भरोसा कैसे तोड़ सकता है।
सच जानने के बाद भी राधा अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती। जब गिरधर शनाया के लिए राधा को छोड़ने के अपने फैसले पर अड़ा रहता है, उस समय राधा उससे रुकने की गुहार लगाती है और उसके लिए सब कुछ बदलने का वादा करती है। तलाक के कागजात मिलने पर राधा पूरी तरह टूट जाती है, लेकिन वह गिरधर से दूर जाने के बजाय अपने रिश्ते को बचाने का फैसला करती है। इसी बीच, राधा एक ऐसा कदम उठाती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। वह शनाया से मिलती है और उसे घर पर होने वाली पारंपरिक पूजा के लिए बुलाती है। यहाँ तक कि जब गिरधर सरेआम कहता है कि वह शनाया से प्यार करता है और राधा को छोड़ना चाहता है, तब भी वह रस्में निभाती रहती है और अपनी शादी पर भरोसा करते हुए, इस उम्मीद को थामे रखती है कि वह उस गिरधर को वापस पा लेगी, जो कभी उसका था।
अब जब राधा को उस धोखे का सच पता चल चुका है, जिसे वह मानने के लिए तैयार नहीं थी, तो ऐसे में क्या अपनी शादी को बचाने की उसकी कोशिश गिरधर का फैसला बदल पाएगी? शनाया को अपने ही घर बुलाने के पीछे राधा की क्या वजह होगी? और क्या इस सच का सामना करने के बाद राधा का एक ऐसा मजबूत रूप सामने आएगा, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा?
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।




