Chhattisgarh

अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

जांजगीर-चांपा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धा और सम्मान के साथ जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई, दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जयंती के पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद शाम को दीप प्रज्ज्वलन कर “बाबा साहेब अमर रहें” के जयकारे लगाए गए।

14 अप्रैल की सुबह भाजपा के जिला पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, नगर मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा द्वारा भारत माता चौक से एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जांजगीर से प्रारंभ होकर ज्वालापुर, बलौदा, अकलतरा, नारियारा और शिवरीनारायण तक पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही और डीजे की व्यवस्था के साथ पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, कमला देवी पाटले, रवि पांडेय, अमर सुलतानिया, नंद चौधरी, नंदनी राजवाड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाटले सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राकेश रूपवानी, आकाश सिंह, हितेश यादव, मोहन यादव, शिवचमन सिंह, सोनू यादव, विक्की सिंह, रितेश राठौर, शैल राठौर, रमेश सोनवानी, हरि सोनवानी, प्रदीप सोनी, रोहित कुलदीप, सुधीर झाझड़िया, लक्ष्मी, उमा सोनी, प्रेमलता कौशिक, प्रतिमा डहरे, संजीता माली, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

पूरे जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button