Chhattisgarh

सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविर

0 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ शिविर

कोरबा 14 अक्टूबर 2026 -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विगत 17 सितम्बर से आयोजित किये जा रहे ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों की अंतिम कड़ी में आज निगम के सर्वमंगला नगर जोन में शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन सम्पन्न किया गया। शिविर के दौरान आमनागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हुआ तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा ’’ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान ’’ के तहत निगम के सभी जोन में क्रमशः ’’सरकार आपके द्वार’’ शिविर आयोजित किये गये, शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज निगम के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय में अंतिम शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुये शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विगत 17 सितम्बर से आगामी 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान व सेवा सेतु अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत जगह-जगह ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों का आयोजन कर आमनागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जा रहा है तथा शासन की योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं, वे 13 वर्षो तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तथा अब 12 वर्षो से देश के प्रधानमंत्री हैं, उनके मार्गदर्शन में देश के विकास में ऐतिहासिक कार्य हुये हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा लाभ करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है। उद्योग मंत्री देवंागन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह ने 15 वर्षो के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक रूप से विकास किया, जनहितकारी योजनाएं चलाई और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

समस्याओं के त्वरित निराकरण केे लिये प्रतिबद्ध है निगम

इस मौके पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्पं अभियान सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित किये गये ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों का प्रत्यक्ष लाभ लोगों तक पहुंचा है। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा आमजनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, एक ओर जहॉं समस्याएं तेजी से दूर की जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओ अरबों रूपये के छोटे-बड़े विकास कार्य कराये जा रहे हैं। महापौर राजपूत ने आगे कहा कि कोरबा के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का सतत मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिल रहा है।

शिविरों के माध्यम से हुआ समस्याओं का निराकरण

इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर इस अभियान का शुभारंभ किया गया था, उन्होने नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आपकी समस्याएं, आपके जोन, वार्ड व घर पहुंचकर दूर की जाएं, आपको कार्यालयों तक भटकना न पडे़, इसके लिये प्रशासन के 18 विभाग आपके पास पहुंच रहे हैं तथा आपकी समस्याएं दूर कर रहे हैं।

शिविर में हितग्राही हुये लाभान्वित

सर्वमंगलानगर जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत आर्थिक सहायता, राशन कार्डो का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवासगृहों की चाबी, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत हितग्राहियों को सांकेतिक चेक के साथ-साथ हितग्राहियों को श्रवण यंत्र व छड़ी प्रदान की।

विभिन्न विभागों के लगाये गये स्टाल

शिविर मंे नगर पालिक निगम कोरबा खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कौशल विकास, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पुलिस विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार पंजीयन सहित अन्य विभागों व योजनाओं के स्टाल स्थापित किये गये थे। शिविर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आमनागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट व दवाईयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, पार्षद प्रेमकुमार साहू, आरती सिंह, रामाधार पटेल, माधव जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, अपर आयुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर सुनील टांडेय, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, पुखराज यादव, रमेश सूर्यवंशी, प्रमोद जगत, रामेश्वर वैष्णव, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, देवकी साहू, राधे कौशिक, अक्षय यादव, शीला वैष्णव, सियाराम यादव आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button