Chhattisgarh

शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में आयोजित शिव महापुराण में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त रामसुंदर दास

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पीठाधीश्वर श्री शिवरीनारायण मठ एवं श्री दूधाधारी मठ रायपुर केसरवानी परिवार शिवरीनारायण द्वारा मेला ग्राउंड में आयोजित श्री श्री महापुराण कथा में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य युवराज पांडे का शाल, श्रीफल से सम्मान किया आचार्य युवराज पाण्डेय ने भी पुष्पमाला, साल भेंट करके अभिवादन किया।

राजेश्री महन्त रामसुंदर दास ने अपने सहयोगियों सहित शिव महापुराण की कथा का श्रवण पान किया उनके साथ तेलंगाना से पधारे हुए दक्षिण भारतीय अग्रवाल समाज के सह सचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तेलंगाना प्रदेशाध्यक्ष महेश अग्रवाल, पौनी महाराष्ट्र से सोमा कावड़े तथा पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंस, राघवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश शर्मा, सुखराम दास, निर्मल दास वैष्णव, पुरेंद्र सोनी, गोपाल केवट, खगेश वर्मा, हर्ष दुबे, अंकित दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button