शरीर का ज़रूरी हिस्सा है बोन मैरो, जानें कैसे रखें स्वस्थ?

हमारी हड्डियों के भीतर एक शांत लेकिन शक्तिशाली प्रणाली मौजूद है जो हमें जीवित रखने के लिए लगातार काम करती है। इसे बोन मैरो यानि अस्थि मज्जा कहते हैं। आइये जानते हैं इसका क्या काम होता है। बोन मैरो कब खराब होता है और इसे कैसे ठीक रख सकते हैं।
अक्सर आपने सुना होगा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट होता है। कैंसर में बोन मैरो की जांच बहुत जरूरी होती है। कई खतरनाक बीमारियों के इलाज के लिए बोन मैरो को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। हालांकि आम लोगों को पता नहीं होता कि बोन मैरो कई अंग है या कोई टेस्ट का नाम है या ये शरीर में कहां होता है। बोन मैरो का फंक्शन क्या है और इसे कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
बोन मैरो क्या है? : बोन मैरो को हिंदी में अस्थि मज्जा कहते हैं ये हड्डियों के अंदर के सॉफ्ट और स्पंजी टिशूज होते हैं। यही शरीर में खून की कोशिकाएं बनाता है। बोन मैरो आपके खून के वे हिस्से बनाता है जिनकी आपको जीवित रहने के लिए ज़रूरत होती है। बोन मैरो रेड ब्लड सेल्स (RBC) बनाता है जो ऑक्सीजन ले जाती हैंए व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) जो इन्फेक्शन से बचाती हैं और प्लेटलेट्स जो ब्लीडिंग को रोकती हैं। बोन मैरो का न होना जानलेवा हो सकता है क्योंकि यह आपके शरीर का एक ज़रूरी हिस्सा है।
बोन मैरो कैसे दिखता है? : यह नरम, स्पंजी और खून से भरा भरपूर ऊतक होता है। इसे नॉर्मली माइक्रोस्कोप के नीचे जांचकर देखा जाता है। कैंसर में बोन मैरो हमेशा ही खराब नहीं होता। यह इन स्थितियों में प्रभावित हो सकता है जैसे ब्लड कैंसर- ल्यूकेमिया (leukemia), मायलोमा (myeloma) और कुछ लिम्फोमा (lymphoma) में कैंसर सेल्स सीधे बोन मैरो में बढ़ने लगते हैं। दूसरे कैंसर जैसे जैसे ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लंग कैंसर में सेल्स हड्डियों तक फैल जाएं तो मैरो का नॉर्मल ब्लड सेल्स प्रोडक्शन कम हो सकता है। कीमोथेरेपी या रेडिएशन से भी बोन मैरो कुछ समय के लिए दब सकता है, जिससे Hb, WBC और platelets कम हो सकते हैं।
जब बोन मैरो प्रभावित होता है : मरीज में खून की कमी (Hb कम), बार-बार इंफेक्शन होने (WBC कम), या ब्लीडिंग/नील पड़ना (प्लेटलेट्स कम) हो सकता है। लेकिन केवल Hb/WBC/platelets कम होने से यह साबित नहीं होता कि कैंसर बोन मैरो में फैल गया है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बोन मैरो एस्पिरेशन या बायोप्सी से इसकी पुष्टि की जाती है। ब्लड कैंसर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी किया जा सकता है।
अस्थि मज्जा का स्वास्थ्य कई दैनिक कारकों पर निर्भर करता है। यह शरीर के बाकी हिस्सों से अलग नहीं है। हम क्या खाते हैं, हमारी जीवनशैली कैसी है और हम तनाव को कैसे संभालते हैं , ये सभी रक्त उत्पादन को प्रभावित करते हैं।
बोन मैरो को स्वस्थ कैसे रखें?
शरीर में रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए आयरन, विटामिन बी12, फोलेट और प्रोटीन की कमी नहीं होनी चाहिए।
रोजाना कुछ न कुछ गतिविधि और स्वस्थ फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन का स्तर अच्छा बना रहना चाहिए।
बैलेंस हार्मोन जो अस्थि मज्जा को सही कोशिकाओं का उत्पादन करने का संकेत देते हैं
एक नॉर्मल प्रतिरक्षा प्रणाली जो अस्थि मज्जा की गतिविधि को बहुत उत्तेजित या दबाती नहीं है।
हेल्दी किडनी और लिवर जो रक्त कोशिकाओं के जीवित रहने और उनके नियमन में सहायता करते हैं।
शरीर को पोषण, आराम और लंबे समय सूजन से सुरक्षा मिलने पर अस्थि मज्जा हेल्दी तरीके के काम करता है।




