Entertainment

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम

मुंबई। ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली चीजों में से एक थी देवा की बनाई गई सील, जो सुरक्षा की सबसे बड़ी निशानी के तौर पर सामने आई थी। पहले पार्ट में इस सील को दिखाया और इसके बारे में बताया गया था, लेकिन अब ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम’ में दर्शकों को यह जानने का मौका मिलेगा कि आखिर इस सील को बनाया कैसे गया था। फिल्म में सुरक्षा की पहचान बनी यह सील अब ‘सालार’ की दुनिया से बाहर निकलकर असल जिंदगी में भी सुरक्षा का प्रतीक बनती नजर आ रही है। इस रक्षाबंधन पर खांसार की सील वाली राखियां फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं!

होम्बले फिल्म्स की ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं और प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है, 2023 में रिलीज होते ही एक बड़ा सिनेमाई फेनोमेनन बन गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए और दर्शकों पर अपनी अलग छाप छोड़ी। डिस्टोपियन सिटी-स्टेट खांसार की दुनिया में सेट इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी, बड़े स्तर के एक्शन और शानदार वर्ल्ड-बिल्डिंग से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता और बड़े स्केल के बाद अब होम्बले फिल्म्स ने इसके सीक्वल ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम’ की तैयारी शुरू कर दी है, जो पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

हालांकि, ‘सालार’ का क्रेज अब भी बना हुआ है और इस बार रक्षाबंधन पर खांसार की सील वाली राखियों ने भी इस जश्न में एंट्री कर ली है।

इस रक्षाबंधन पर ‘सालार’ का फीवर लोगों के बीच एक बार फिर देखने को मिल रहा है। खांसार की सील वाली राखियां मार्केट में आ गई हैं और फैंस इन्हें फिल्म के प्रभास के किरदार देवा को डेडिकेट कर रहे हैं। यह बताता है कि दर्शकों का फिल्म और उसके आइकॉनिक किरदार से कितना गहरा जुड़ाव है। देवा अब सिर्फ एक किरदार नहीं रह गया है, बल्कि लाखों फैंस के लिए एक इमोशन बन चुका है।

‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम’ का प्री-प्रोडक्शन काम भी जोर-शोर से शुरू हो चुका है। डायरेक्टर प्रशांत नील और होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल पर काम शुरू करने के लिए फिर से साथ हाथ मिलाया है। ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ को बड़े पैमाने पर बनाया गया था और अब दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, बड़े बजट में बनी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमर्शियल सक्सेस साबित हुई थी। फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी, अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड तेलुगु फिल्म भी बनी। इसके अलावा, थिएटर रन के आखिर में यह भारत की 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली और एक साल से ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करती रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 300 से ज्यादा दिनों तक एक ब्लॉकबस्टर होम-मीडिया टाइटल के तौर पर ट्रेंड करती रही और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही।

Related Articles

Back to top button