मेगा ब्लॉक के चलते 6 ट्रेनें रद्द, 2 का बदलेगा रूट; नवंबर से जनवरी तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में Track Renewal Work के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह Mega Block 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रभावी रहेगा। इसके चलते रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 6 ट्रेनों को Cancel करने तथा 2 ट्रेनों को Diverted Route से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस निर्णय से बिलासपुर सहित संबंधित रेल मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के अनुसार 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के कई फेरे प्रभावित रहेंगे। यह ट्रेन नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
इसी तरह 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी। 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को संचालित नहीं होगी।
20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। वहीं 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों के Route में भी बदलाव किया गया है। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।
वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच के निर्धारित मार्ग से नहीं गुजरेगी।
रेलवे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का Running Status, Date और Route जरूर Check कर लें। Mega Block के दौरान Train Cancellation और Route Diversion के कारण यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है।




