Chhattisgarh

भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति बैठक: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले—’बूथ ही सबसे बड़ी ताकत’

रायपुर,10 जुलाई 2026/ रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, सदस्यता अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक तथा कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में संगठन विस्तार, विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button