Chhattisgarh

ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 12 विकास कार्य स्वीकृत, 1.25 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर वी.बी.जी. राम जी योजना के तहत जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।
स्वीकृत कार्यों में खाद्यान्न भंडारण संरचना एवं भवन, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय तथा जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़े सी.सी. चेक डेम निर्माण शामिल हैं। मरकाडीह, भैंसमुड़ी और मुनुद में खाद्यान्न भंडारण भवन, किरीत, सेंदरी, केवा, अमोरा और पचेड़ा में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय तथा बोड़सरा, गिद्धा, गौद और दहिदा में सी.सी. चेक डेम बनाए जाएंगे।


चेक डेम निर्माण से जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। वहीं खाद्यान्न भंडारण सुविधाओं से किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button