बालको में सवेश्वरी महिला समूह ने मनाया भोजली महोत्सव, लोकसंस्कृति को सहेजने का लिया संकल्प

कोरबा। श्री सवेश्वरी आश्रम, बालको में सवेश्वरी महिला समूह के तत्वावधान में भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं महिलाओं ने विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक भोजली की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सभी को भोजली तिहार की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह पर्व माटी, प्रकृति और अन्न के प्रति सम्मान के साथ ही आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोकपरंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत, कोरबा नगर निगम सचेतक श्री सत्येंद्र दुबे, बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, नगर निगम एल्डरमैन श्री दीपक यादव, श्री प्रभात डनसेना, श्री कृष्णा राठौर, श्री शांता सोनी, श्री राजा सोनी, श्री वरुण पांडेय एवं श्री विद्या सागर सिदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन के सफल संचालन के लिए सवेश्वरी महिला समूह की सदस्यों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।




