Chhattisgarh

नौतपा के छठवें दिन कोरबा में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

कोरबा, 31 मई। नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को कोरबा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। नौतपा के छठवें दिन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।

दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों और बाजारों में भी मौसम का असर देखने को मिला तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। विभाग ने बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

नौतपा के दौरान हुई इस बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button