Chhattisgarh

नगर पालिका परिषद जामुल की पी.आई.सी.की बैठक नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न

जामुल / नगर पालिका परिषद जामुल में 20 जुलाई सोमवार को पी.आई.सी.की बैठक का आयोजन नपा अध्यक्ष के कक्ष में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। पी.आई.सी. की बैठक में सभी सभापतियो ने सर्व सम्मति से 50लाख राशि के विकास कार्यो के दरो की सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।


नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि 15वे वित्त आयोग से पालिका क्षेत्र में 18.46 लाख रूपये के लागत से सी सी रोड निर्माण, अध्यक्ष निधि से तीन स्थानों पर चबूतरा निर्माण कार्य 19.64 लाख रूपये, पार्षद निधि से सामुदिक भवन, पाइप लाइन विस्तार,सीसी रोड, चबूतरा निर्माण, डोम शेड निर्माण कार्य 11.75 लाख रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त नवीन आंगनबाड़ी हेतु पद पूर्ति हेतु चर्चा की गई। राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना की स्वीकृति की गई।

पीआईसी की बैठक में प्रमुख रूप से सभापतिगण अहिल्या वर्मा, खम्भन ठाकुर, कविता बिश्वाल, शांति टण्डन, चुम्मन वर्मा, सीमा यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, उप-अभियंता सचिन भागवत, लेखापाल शिवाजी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक हरीश साहू, रामू देवांगन,मोहन वर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, सहित सभी विभाग के प्रभारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button