Chhattisgarh

दीपका में मटकी फोड़ महोत्सव, अड़ी कछार की टीम ने जीता एक लाख का पुरस्कार

कोरबा, 05 सितंबर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रगतिनगर, दीपका में आयोजित बहुप्रतीक्षित मटकी फोड़ महोत्सव में अड़ी कछार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दही हांडी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। रात 11.40 बजे दही हांडी फोड़ने वाली अड़ी कछार की टीम को आयोजकों की ओर से एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पिछले 27 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस आयोजन में जिले और प्रदेश की विभिन्न नामी दही हांडी टीमों ने हिस्सा लिया है। इस वर्ष भी छह से अधिक प्रमुख टीमों ने प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। विजेता अड़ी कछार की टीम के अलावा पूर्व विजेता अन्ना हजारे हरदी बाजार, बलगी कॉलोनी और पोलमी की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीमों के प्रदर्शन ने देर रात तक मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के लिए एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें शामिल बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक रजनीश तिवारी और उनकी टीम द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद आयोजन के महत्व और इतिहास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसईसीएल दीपका क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक अमित सक्सेना, जीएम माइनिंग दीपका परियोजना एन.के. साहू, जीएम माइनिंग गेवरा परियोजना पार्थो मुखर्जी, सीनियर मैनेजर संतोष सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष आभा सक्सेना एवं अर्चना सिन्हा तथा सीनियर मैनेजर लोकेश माले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य संरक्षक अरुणीश तिवारी ‘दादा भाई’ ने कहा कि 27 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव गोविंदा टोलियों और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सहयोग से सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आयोजन को और अधिक व्यापक एवं समावेशी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण राठौर, श्रमिक नेता सतीश राठौर, बनवारी चंद्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, रोहित राठौर, आलोक शर्मा, मदन राजपूत, ठाकुर राम साहू, बंसी राठौर, ओम प्रकाश जायसवाल, अशोक यादव, कुलदीप सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञान जायसवाल, अरविंद सिंह, राजेश यादव, ललित राठौर, विशाल अग्रवाल, गोविंद यादव, धीरेन तिवारी, संतोष निराला, हिमांशु देवांगन, कमलेश जायसवाल, अविनाश यादव, ऋषि सिदार, उत्तम दुबे, राजेश साहू, हेमचंद्र सोनी, नितेश शर्मा, निमेष अग्रवाल, राजकुमार चंद्रा, लिटी दादा, राधेश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, अब्दुल रहमान बाबा, हितेश अग्रवाल, घनश्याम दास, योगेंद्र तिवारी, विनोद कर्स, राजीव तिवारी, कमलेश खूंटे, मृत्युंजय चौबे, खगेश बरेठ, सजी मैथ्यू, हीरा राठौर और अमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकुमार चंद्रा और नितेश अग्रवाल ने निभाई। मंच संचालन शिवचरण राठौर, सतीश राठौर और धर्मेंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेश गुरुद्वान ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कराई। अंत में संयोजक रजनीश तिवारी ने अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button