Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 32 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 05 सितम्बर 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खोखरा में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलेण्डन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोखरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान शेषनारायण राठौर (34), निवासी खोखरा, थाना जांजगीर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लाल रंग की बोरी में रखी देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त शराब की कीमत करीब 2400 रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जय प्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर और संतुका खुटे का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब सहित नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button