IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली, 05 सितंबर : Women’s T20 एशिया कप 2026 में भारत के सामने अगली चुनौती अपने चिर-प्रतिद्न्दी पाकिस्तान की है. इस महाटक्कर के शुरू होते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का बनना तय है. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर उस वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्क्रिप्ट पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते लिखेंगी.
हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ अपना 17वां T20I खेलने उतरेंगी. वहीं उनके T20 इंटरनेशनल करियर का ये 205वां मैच होगा. लेकिन, बतौर कप्तान T20I में ये उनका 150वां मैच होगा, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20 एशिया कप 2026 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत T20 इंटरनेशनल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी. इतने मैचों में आज तक किसी मेंस या वीमेंस किकेटर ने कप्तानी नहीं की.
हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले जिन 149 T20I में कप्तानी की, उसमें 86 जीते और 57 हारे हैं. वहीं 1 मैच टाई और 5 बेनतीजा रहे हैं. उनकी जीत का प्रतिशत 60.06 का है.
हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 10 जीते और 1 हारे हैं. उन मुकाबलों में हरमन ने 197 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी लिए.




