Uncategorized
जगदलपुर-गीदम रोड पर सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित टो वाहन ने ऑटो, बाइक और कार को मारी टक्कर, 6 लोग घायल
जगदलपुर। जगदलपुर-गीदम रोड पर टाटा शोरूम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक टो वाहन एक्सयूवी को टो कर ले जा रहा था। इसी दौरान टो वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर जा रहे एक ऑटो, एक बाइक और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में करीब 5 से 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
घटना परपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
Follow Us




