Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ मछुवारा मांझी संघर्ष मोर्चा, बिलासपुर द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी को अनुसूचित जनजाति आरक्षण हेतु सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर,11 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ मछुवारा मांझी संघर्ष मोर्चा बिलासपुर की पूर्व निर्धारित योजना के तहत मछुवारा समुदाय की लंबित मांग अनुसूचित जनजाति की अनुसूची में पुनः बहाली अर्थात आरक्षण के संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने तोखन साहू जी, केंद्रीय राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी से उनके बिलासपुर कार्यालय में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
मंत्री जी का आश्वासन
माननीय मंत्री महोदय ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि “मैं इस ज्ञापन की एक प्रति श्रीमान जुएल उरांव जी, केंद्रीय मंत्री, आदिम जनजाति मंत्रालय को सौंप कर मछुवारा समुदाय की इस मांग का समर्थन करते हुए चर्चा करूंगा। इसका जवाब आप सबको जल्द ही मिलेगा।”
प्रतिनिधि मंडल में सुखऊराम निषाद, पवन केवट, महेश केवट, ओमनाथ केवट शामिल थे।
Follow Us




