छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ ने किया मेधावी 150 छात्र-छात्राओं का सम्मान

रायपुर/ छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रायपुरा, रायपुर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मछुआरा समाज के इष्टदेव भगवान श्री रामचंद्र जी एवं महाराज श्री गुहा निषाद राज जी का पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधायक एवं छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही मछुआरा समाज का प्रगति संभव है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए दृढ़संकल्पित हो जाओ। शिक्षा शेरनी का वह दूध है जिसका बच्चा जितना ज्यादा सेवन करेगा वह उतना ही दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू राम निषाद अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने संबोधन में कहा मेरा मछुआरा समाज शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेरे समाज से भी अब डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ लखनलाल धीवर ने विश्व मत्स्यकी दिवस 2026 पर मछुआरा समाज के 10वीं व 12वीं में 90% से अधिक अंक अर्जित करने वालों को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का घोषणा किए।
वहीं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश कुमार धीवर ने शिक्षा के लिए निर्धन बच्चों को सामाजिक संगठन से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मछुआरा समाज के निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर पढ़ाई पूरा करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र विजेता लक्ष्मण केवट ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। वहीं राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित श्री मोहनलाल निषाद निरीक्षक छत्तीसगढ़ पुलिस, श्री प्रहलाद केवट अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में सिंगापुर गोल्ड मेडलिस्ट, श्री हरिश्चंद्र निषाद अंतर्राष्ट्रीय दौड़ सिंगापुर में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रायपुर हरि शंकर निषाद विशिष्ट अतिथि ,श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त अध्यक्ष नगर पंचायत मल्हार विशिष्ट तिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में लगभग 150 मेघावी बच्चों ने प्रदेश भर से पंजीयन करा कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मछुआरा समाज के सभी जिले से प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष देवव्रत आदित्य ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव श्री मोतीलाल हिरवानी एवं प्रदेश सचिव झुमुक लाल निषाद ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ निषाद समाज के महासचिव मनोहर लाल निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद निषाद, उप -संगठन सचिव अगेश्वर राम निषाद, अंकेक्षक मलेश कुमार निषाद छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बीएस निषाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र निषाद, संयुक्त सचिव परमेश्वर नाविक, महिला प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री कैवर्त, युवा प्रभाग अध्यक्ष श्री नवीन धीवर, संगठन मंत्री समलू राम निषाद, दिनेश फुटान, ढेलुराम निषाद देव कुमार निषाद, किशोर नावीक, दीपक आदित्य, महिला मंत्री श्रीमती जमुना सिरमौर, श्रीमती संतोषी निषाद ,श्रीमती लक्ष्मी पंडरिया, श्रीमती डकेश्वरी निषाद ,युवा प्रभाग मंत्री भारत लाल केवट, वीरेंद्र निषाद कार्यकारिणी सदस्य नरेश निषाद, किशन मल्लाह जिला अध्यक्षगण बिलासपुर दीप कैवर्त, मुंगेली प्रभु मल्लाह, धमतरी भीमसेन तारक, महासमुंद ओमप्रकाश निषाद, बलौदा बाजार अर्जुन केवट, बालोद संतोष निषाद, कवर्धा झूला राम निषाद, रायगढ़ गिरधारी लाल निषाद सहित मछुआरा समाज के सुनील निषाद, बलराम निषाद, चंदूलाल निषाद, सुरूर लाल निषाद, भैया राम निषाद, राम प्यारे पारकर, श्रीमती जयंती निषाद, गिरिराज निषाद, गोपाल केवट (प्राचार्य) बजरंग लाल काशी, श्याम लाल निषाद, उमाशंकर विनायक, मनीषा निषाद, रामसागर निषाद, लक्ष्मी प्रसाद कैवर्त, गिरीश निषाद, सुंदर कैवर्त, लिखन निषाद सहित भारी संख्या में मछुआरा समाज के लोग उपस्थित थे। यह जानकारी नवीन धीवर अध्यक्ष युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ ने दी।





