Chhattisgarh

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपए का सामान बरामद किया…

जांजगीर-चांपा,16 सितंबर : जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना पुलिस ने घर में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेमरिया निवासी दिलहरण कश्यप (31) और शिव कुमार जांगड़े (26) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 13 सितंबर 2026 को परिवार के साथ सरगुजा जिले के ग्राम चांदो से काम कर अपने घर जांजगीर-चांपा लौटा था।

घर पहुंचने पर बाहर और अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था।जांच में पता चला कि घर से 2 टीवी, 3 छत पंखे, 1 मोटर पंप, स्टील, पीतल और कांसे के बर्तन, 3 चांदी की बिछिया, 1 सोने का लॉकेट और 1 चांदी का बाजूबंद चोरी हुआ है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर बिर्रा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली।

इसके आधार पर पुलिस ने दिलहरण कश्यप और शिव कुमार जांगड़े को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना कबूल किया।दिलहरण कश्यप के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। गवाहों की मौजूदगी में वहां से चोरी के 2 टीवी, 1 सीलिंग फैन और 1 टुल्लू पंप बरामद किया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button