खैरताल के जीएलडी पब्लिक स्कूल पर वेतन की हेराफेरी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

0 शिक्षिका ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ सहित नवागढ़ थाना में की लिखित शिकायत
जांजगीर-चांपा, 11 मई । जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित खैरताल के जे एल डी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका गीता महंत ने स्कूल संचालक पंकज कुमार देवांगन एवं प्राचार्य शिव पुजन पांडे पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर वेतन में हेराफेरी करने के आरोप लगाए हैं शिक्षिका गीता महंत ने इसकी लिखित शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ और नवागढ़ थाना में भी की है।
शिकायत पत्र के अनुसार,गीता महंत 15 अगस्त 2021 से जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें प्रतिमाह 13,336 रुपये वेतन पर नियुक्त किया गया था। लेकिन शिक्षिका गीता महंत का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा वेतन का बड़ा हिस्सा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर दिखाकर वापस ले लिया जाता था और वास्तविक रूप से केवल 5,000 रुपये ही दिए जाते थे।




