Entertainment

क्या ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के हाई-एनर्जी रैप सॉन्ग में नजर आएंगे ढांडा न्योलीवाला?

टीज़र को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 11 अगस्त को अपने आधिकारिक ट्रेलर की रिलीज़ की तैयारी में है। इसके बाद यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और अब मेकर्स फिल्म में एक और धमाकेदार सरप्राइज़ जोड़ने की तैयारी में हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, तेजी से लोकप्रिय हो रहे हरियाणवी रैपर, सिंगर और गीतकार ढांडा न्योलीवाला इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक खास रैप ट्रैक के साथ जुड़ गए हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “ ‘बूम शाका लाका’, ‘रशियन बंडाना’ और ‘नाइफ ब्राउज़’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर ढांडा न्योलीवाला को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए एक दमदार रैप ट्रैक में शामिल किया गया है। यह गाना फिल्म की रफ-टफ और हाई-ऑक्टेन दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाएगा और दर्शकों के लिए एक जबरदस्त म्यूज़िकल एक्सपीरियंस लेकर आएगा।”

अपने दमदार हरियाणवी गानों और अलग अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले ढांडा न्योलीवाला, हरियाणा के न्योली गांव से ताल्लुक रखते हैं और बेहद कम समय में इंडिपेंडेंट म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे उभरते कलाकारों में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म के संगीत में एक नया फ्लेवर जोड़ने के साथ-साथ ‘मिर्जापुर’ की दमदार और हाई-एनर्जी दुनिया को और भी प्रभावशाली बनाएगी।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान इस फ्रेंचाइज़ी के नए अध्याय में एक साथ नजर आएंगे।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसके निर्माता हैं, वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रिलीज़ होगी।

Related Articles

Back to top button