Chhattisgarh

कुएं में मिली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की लाश: जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा, 08 सितंबर। बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बस्ती से लगे एक कुएं में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की लाश मिली। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी लाश कुएं में मुंह के बल पड़ी हुई मिली। जानकारी के मुताबिक, किशोरी कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद से ही वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बस्ती से लगे कुएं में उसकी लाश मिलने की सूचना सामने आई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button