Chhattisgarh

कांग्रेस भवन में नाबालिग के साथ युवक द्वारा बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया

रायगढ़। निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में सो रही नाबालिग के साथ युवक द्वारा सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त वाकया सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह भीख मांग कर जीवन यापन करती है तथा उसकी दो बेटी है जिसमें से बड़ी बेटी की शादी हो गई है तथा 14 वर्षीया छोटी बेटी उसके साथ रहती है लेकिन अक्सर वह मुख्य डाकघर के पीछे दरोगा पारा में निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में जाकर सो जाती है। वहीं लफ्फु सारथी नाम का एक युवक भी कांग्रेस भवन में सोने के लिए आता है। विगत गुरूवार की रात को उसकी बेटी निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में सो रही थी इसी दौरान रात लगभग 2 बजे लफ्फु सारथी ने उसके साथ बलात्कार किया था।

वहीं भयवश किशोरी ने किसी को नहीं बताया परंतु शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे एक बार फिर लफ्फु किशोरी को पकडक़र जबरदस्ती करने का प्रयास किया तब किसी तरह छुड़वा कर वह अपनी मां के पास आई और आप बीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस ने पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी लफ्फु सारथी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 65 (1) व 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी लफ्फु सारथी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button