Chhattisgarh

कलेक्टर ने एल्डरमेन श्री तोमर को दिलाई पद की शपथ

कोरबा 30 जुलाई 2026 । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासन द्वारा नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) शिवबालक सिंह तोमर को आज पद की शपथ ग्रहण कराई, इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही वरिष्ठ पार्षद व सचेतक सत्येन्द्र दुबे, पार्षद युगल किशोर कैवर्त, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।


यहाॅं उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री दुदावत ने राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में नियुक्त किये गये नामांकित पार्षदों (एल्डरमेनों) को शपथ ग्रहण कराई थी किन्तु एल्डरमेन शिवबालक सिंह तोमर अस्पताल में भर्ती हेाने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाये थे, आज उन्हें अस्पताल से कलेक्ट्रेट लाया गया, जहाॅं कलेक्टर श्री दुदावत ने श्री तोमर को शपथ ग्रहण कराई।

Related Articles

Back to top button