Chhattisgarh
इंदिरा गांधी कृषि विवि को ए ग्रेड, राज्यपाल ने कुलपति को दी बधाई

रायपुर ,10 सितम्बर । राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने भेंट की। कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है। राज्यपाल डेका ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
Follow Us




