Chhattisgarh

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका को सौंपा चेक

रायपुर, 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह राशि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ के कारण हुई जन-धन की क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सहयोग और संवेदना ही मानवीय एकजुटता की पहचान है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button