धीवर समाज का सावन महोत्सव सम्पन्न

रायपुर,15अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सावन महोत्सव’ का आयोजन भी किया गया। उक्त आयोजन समाज की जिला कार्यालय एकलव्य परिसर आमापारा रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ समाजसेवकों की उपस्थिति में ध्वाजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम में धीवर समाज रायपुर के अध्यक्ष दीपक धीवर, सचिव अशोक धीवर, कोषाध्यक्ष किशोर सपहा सहित प्रमोद फरिकार, हरीश धीवर, छबिलाल धीवर, चंद्रा धीवर, गेंदलाल धीवर, संतुराम धीवर, रामकृष्ण धीवर, राजकुमार धीवर, बसंत तारक, धर्मेंद्र सपहा, मनोज सपहा, सालिक ओझा, जितेन्द्र फेकर, गायत्री गायग्वाल, हेमा धीवर, रंजीता फरिकार, शकुन धीवर, घनश्याम फुटान, बल्लु फरिकार, शेष नारायण, लक्की, राजेश धीवर, अजयवंशी, नीरज धीवर, अरुण धीवर, मनहरण धीवर, खेलन सपहा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सावन महोत्सव की शुरुआत एकलव्य सरोवर (कारी तालाब) परिसर में 05 वृक्षारोपण आंवला, पीपल, बरगद, अमरुद, नीम के साथ किया गया।
धीवर समाज सावन सुंदरी का खिताब श्रीमती उषा धीवर मठपारा को दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये जैसे कि एकल डांस, ग्रुप डांस में विशेष रूप से मां – बेटी का युगल डांस जिसमें कंकाली पारा कि भुवनेश्वरी धीवर, आमापारा से अंजली धीवर व उसकी मां को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में श्रीमती सुशीला धीवर मठपारा, कुर्सी दौड़ में श्रीमती डीलेश्वरी धीवर, पेंटिंग में लक्ष्य धीवर राजातालाब, मेंहदी सजावट के लिए पुष्पांजलि धीवर बीरगांव, रंगोली में दामिनी धीवर कंकाली पारा, गायन में जानकी धीवर, ग्रुप डांस में भूमि डांस ग्रुप मठपारा, एकल डांस में भूमिका धीवर कंकाली पारा को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम से समाज में विशेष रूप से महिलाओं में संगठन व एकता का भाव देखा गया।



