कालोनी में निकला मगरमच्छ: नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम, युवाओं ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा

[ad_1]

शिवपुरी9 घंटे पहले

शिवपुरी के विवेकानंद कॉलोनी में आज दोपहर चार फीट के लंबे मगरमच्छ के निकलने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मगरमच्छ को कालोनी में हड़कम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना के कईघंटे बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को कब्जे में लिया इस बीच कॉलोनी के युवाओं ने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सियों से बांध के रखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कालोनी में दोपहर के समय मगरमच्छ को घूमता देखा गया। जिसे देख कर कॉलोनीवासी इकठ्ठे हो गए। आननफानन में मगरमच्छ के निकलने की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। वन विभाग की सूचना के बाद लगभग एक घंटा गुजर जाने के बाद जब वन विभाग की रेस्क्यू टीम नहीं आई तो कालोनी के युवाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई। युवाओं को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी इस बीच मगरमच्छ ने भी भागने की खूब कोशिश की लेकिन युवाओं ने मगरमच्छ को लाठी और रस्सी की मदद से उसे काबू किया। घंटो बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर अपने वाहन में रखकर साथ ले गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button