US Open चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव की जीती प्राइज मनी, भारत में कितने रुपये हो जाएंगे?

नई दिल्ली,14 सितंबर : एलेक्जेंडर ज्वेरेव US Open 2026 के विजेता बने हैं. 13 सितंबर को खेले मेंस सिगल्स के फाइनल में उन्होंने अमेरिका के बेन शेल्टन को हराकर US ओपन का खिताब पहली बार जीता. ज्वेरेव को US ओपन जीतने पर 5.5 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली.
इस बार US ओपन में कुल 108 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड प्राइज मनी रखी गई थी, जिसमें से 5.5 मिलियन डॉलर सिंगल्स के विनर के लिए था, जो कि मेंस कैटेगरी में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मिली.
अब सवाल है कि ज्वेरेव की जीती प्राइज मनी की वैल्यू भारत में यानी कि भारतीय रुपये में कितनी है? इसका जवाब है 52.58 करोड़ रुपये. ज्वेरेव को इतनी प्राइज मनी मिली जरूर है. पर ये पूरे पैसे वो घर नहीं ले जा पाएंगे.
US ओपन की 52.58 करोड़ रुपये की प्राइज मनी में से ज्वेरेव को सिर्फ 27.99 करोड़ रुपये ही हाथ में मिलेगी. यानी कि 24.59 करोड़ रुपये उन्हें गंवाने पड़ेंगे. पर ऐसा क्यों? इससे पीछे की वजह है टैक्स.
US ओपन 2026 के विजेता बने ज्वेरेव को करीब 19.51 करोड़ रुपये फेडरल टैक्स के तौर पर देना होगा. वहीं लगभग 5.8 करोड़ रुपये न्यूयॉर्क स्टेट टैक्स के तौर पर देना होगा. इस तरह उनकी प्राइज मनी का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में जाएगा.




