मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: विदिशा से 5 दिन की जगन्नाथ पुरी यात्रा पर रवाना हुए 250 यात्री

[ad_1]
विदिशा8 मिनट पहले
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 250 यात्री जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए विदिशा से रवाना हुए है, उनके साथ 5 अंगरक्षक भी यात्रियों के साथ तीर्थ यात्रा के जिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया था। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चयनित तीर्थयात्रियों को प्रशासन द्वारा वाहनो से विदिशा रेल्वे स्टेशन लाया गया जहां तीर्थयात्रियों को फूल माला पहनाई गई। तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथ पुरी के लिए ट्रेन रवाना हुई। जो कि 1 अक्टूवर को वापस आएगी।
प्रशासन ने तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों की देखभाल की जिम्मेदारी के लिए 5 लोगो को उनके साथ यात्रा पर भेजा है हालाकि पहले ही ट्रेन में किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए डॉक्टर मौजूद है। स्टेशन पर एक वक्या यह भी देखने को मिला कि बुजुर्ग पुरूष के जाने पर उनकी पत्नि डिप्टी कलेक्टर से यात्रा में साथ जाने की गुहार लगाती दिखी। दो महिलाए तो हाथ जोड की विनती करती रही वहीं डिप्टी कलेक्टर उन्हें समझाते दिखी और अगली अयोध्या वाराणसी के तीर्थ दर्शन के लिए दोनो को साथ भेजने की बात कह रही थी। दरअसल तीर्थ दर्शन योजना में पारदर्शिता के लिए लाटरी प्रक्रिया के तहत यात्रियों का चयन किया जाता है।
उसकी के आधार पर व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाती है। कैलाश नारायण ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है वह पहली वार जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर जा रहे, प्रशासन की व्यवस्थाओं से खुश नजर आये। डिप्टी कलेक्टर आरती यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 250 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए 5 दिन की यात्रा पर जा रहे है 5 प्रशासनीक अधिकारी कर्मचारी यात्रियों की देखभाल के लिए साथ जा रहे है ।


Source link