Chhattisgarh

RAIPUR NEWS : मंत्री सिंहदेव ने विस उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर जताया शोक

रायपुर,16अक्टूबर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मनोज सिंह मांडवी का रविवार प्रातः हृदयघात के कारण धमतरी में निधन हो गया।

मंत्री सिंहदेव ने अपने ट्विटर हैंडल पर मनोज मांडवी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज सिंह मंडावी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button