कंचन चौहान बनी नगर अध्यक्ष: ABVP की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित; वैभव जैन नियुक्त किए गए नगर मंत्री

[ad_1]
झाबुआ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झाबुआ नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। झाबुआ नगर अध्यक्ष डॉक्टर कंचन चौहान को बनाया गया वहीं वैभव जैन नगर मंत्री होंगे।
झाबुआ पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन के संगठन मंत्री राकेश सहरिया की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
राकेश सहरिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद स्थापित हुआ छात्र संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ लगातार छात्रों के हित में काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह कश्मीर चलो अभियान हो चाहे फिर चिकन नेक पांइट पर किए गए आंदोलन। चाहे कोरोना काल में महामारी के दौरान सेवा कार्य। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर समाज सेवा में आगे रहते हैं। विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कई सारी मांगे समय समय के साथ उठाता रहता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश गणावा ने पिछली नगर कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की नगर अध्यक्ष रूप में डॉक्टर कंचन चौहान और नगर मंत्री के रूप में वैभव जैन की घोषणा की गई। नवीन नगर अध्यक्ष कंचन चौहान ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर उपाध्यक्ष के रूप में धूल सिंह खरत, शैलेंद्र कुमार, मुकेश बघेल, हरीश कुंडल और नगर सह मंत्री आयुष मिश्रा, अचल घूमरे, गुंजन त्रिपाठी, कमलेश सिंगार, कार्यालय मंत्री सुनील वसुनिया, एसएफडी प्रमुख चिराग गुप्ता, एसएफडी प्रमुख प्रथम शर्मा, एसएफएस प्रमुख भावेश राठौड़, कला मंच प्रमुख खुशी टेलर, महाविद्यालय प्रमुख हर्षित सिसोदिया, सह प्रमुख वैष्णवी राठौर, विद्यालय प्रमुख पीयूष पाटिल, सह प्रमुख वंश चौहान, हर्ष कुशवाह, छात्रावास प्रमुख जबला बारिया, नगर मीडिया प्रमुख दर्शन संघवी, क्रीड़ा प्रमुख हिमाक्षी व्यास, नगर कोषाध्यक्ष सचिन सेन बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन शाकिब सैयद ने किया। आभार प्रकट नगर मंत्री वैभव जैन ने माना।

Source link