महाकाल की सवारी में पत्नी साधना संग शामिल हुए CM: शिवराज बोले-  महाकाल लोक के लोकार्पण में शामिल होने के लिए आपको आमंत्रित करने आया हूं

[ad_1]

उज्जैन10 घंटे पहले

दशहरा पर प्रति वर्ष निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शामिल हुए। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लोकोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की सवारी के साथ ही हो गया। बाबा महाकाल की सवारी इस बार कुछ खास अंदाज में दशहरा मैदान पहुंची। रावण दहन के पहले दशहरा मैदान पर बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया गया। शमी वृक्ष के पूजन के बाद सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने सवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। भक्त झांझ-मंजीरे और ध्वज के साथ सवारी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचे। इसके अलावा नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी सवारी में शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन की जनता को महाकाल की सवारी में सम्मिलित होकर महाकाल लोक के लिए आमंत्रित करने आया हूं। महाकाल लोक का प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को लोकार्पण करेंगे। बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि सब सुखी हों, निरोगी हों, सबका कल्याण हो और कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो, देश विश्व गुरु बने।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button