Chhattisgarh
CG Weather Report : प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, सरगुजा संभाग में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

रायपुर,14 नवंबर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। इसी के साथ प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। प्रदेश में सबसे से ठंडा इलाका सरगुजा संभाग है जहां पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वही कोरिया का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल रायपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण ज्यादा ठंड पढ़ने की संभावना जताई गयी है।
Follow Us