शाजापुर में बदला मौसम: सुबह से छा रहा कोहरा, वाहन चालकों को वाहन चलाने में हुई परेशानी

[ad_1]
शाजापुर (उज्जैन)3 मिनट पहले
जिले में आज सुबह मौसम ने करवट ली है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब कोहरा छाने लगा है। सुबह से धुंध देखी गईं। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही थी।
सड़क पर घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके अलावा बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया क्योंकि तापमान में गिरावट हुई, जिससे सुबह के समय लोगों को सिहरन महसूस हुई। दिन में उमस और गर्मी का असर देखा जा रहा।
अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब एक दो दिन के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में भी बदलाव आएंगा। दिन में हो रही उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us