Chhattisgarh

तेज रफ्तार का कहर : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 19 घायल, एक की हालत नाजुक

सूरजपुर जिले के नेवरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

सूरजपुर। जिले के नेवरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 मजदूर सवार थे। दुर्घटना में 19 मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज सभी घायलों का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button