कल गुल रहेगी बिजली: सुबह 7 से 10 बजे तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली सप्लाई

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में 20 नवंबर को सुबह से शहर की बिजली बंद रहेगी। जिसका समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे बताया जा रहा है। इसकी वजह मेंटेनेंस कार्य होगा।

शहर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए पूरे शहर की विद्युत सप्लाई 3 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। एमपीईबी के एसई ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं को सादर सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 20.11.2022 दिन रविवार को 220 केवी उपकेंद्र छतरपुर में बस के जंपर का सुधार कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

सुधार कार्य और कारण के चलते संपूर्ण छतरपुर शहर की विद्युत सप्लाई सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बंद रहेगी। इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button