दतिया में गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलसी: घर पर आए मेहमानों के लिए बना रही थी चाय, झुलसने से आईसीयू वार्ड में भर्ती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Datia
  • Tea Was Being Made For The Guests Who Came To The House, Admitted To The ICU Ward Due To Burns

दतिया25 मिनट पहले

गांव बिलोनी में रसोई गैस सिलेंडर के आग पकड़ने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सुमन आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया है। हादसे में रसोई में रखा सामान भी जल गया। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई है।

महिला के पति गब्बर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर में कुछ मेहमान आए हुए थे। महमानों के लिए पत्नी सुमन चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग भड़क गई, सुमन के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सुमन बुरी तरह झुलस गई है। इस के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया है। महिला की हालत स्थिर बताई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button