प्रकृति का अजीब दृश्य: बिना पंप चलाए हैंडपंप से 18 सालों से निकल रहा पानी, जिला प्रशासन भी नहीं कर पाया बंद

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Umaria
  • Water Coming Out From Hand Pump Without Running Pump For 18 Years, Even District Administration Could Not Stop

उमरिया42 मिनट पहले

उमरिया जिले में एक ऐसा हैंडपंप जहां से हमेशा पानी निकलते रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना हैंड पंप चलाए ही लगभग 18 वर्षों से लगातार पानी निकल रहा है। आम लोग इसका उपयोग भी कर रहे हैं। यह हैंडपंप सड़क किनारे हैं। राहगीर भी इसका उपयोग कर प्यास बुझाते है। जिला प्रशासन ने इसे बंद करने का प्रयास भी किया, लेकिन यहां से पानी निकलना बंद नहीं हुआ।

दरअसल, जिले के मानपुर विकासखंड के पनपथा ग्राम पंचायत के ग्राम मझौली में सड़क किनारे लगे हैंडपंप में एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है। जिसको देखकर की आप वहां पर खड़े होकर सोचने पर मजबूर हो ही जाते हैं कि पानी कैसे निकल रहा है? मझौली में सड़क किनारे लगे हैंडपंप से लगभग 18 वर्षों से निरंतर पानी का रहता है। ग्रामीण बताते है कि ये पानी ज्यादा बहता भी नहीं। वहीं जमीन में चला जाता है।

बंद करने का किया प्रयास, तो नीचे से निकलने लगा पानी

हैंडपंप का उपयोग ग्रामीणों के साथ-साथ सड़क किनारे लगे होने के कारण राहगीरों की भी उपयोग में आता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर बोर हुआ, जिसके बाद पानी निकलने लगा। प्रशासन ने इस को बंद कराने की भी व्यवस्था की, लेकिन ऊपर से बंद होने पर पानी नीचे से निकलने लगता है। लगातार पानी लगभग 18 वर्षों से बह रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button