Chhattisgarh

गरीब महिला की किये आर्थिक मदद, महिला समूह ने की पहल

अहिवारा। मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए राधे-राधे महिला समूह, मुरमुंदा की महिलाओं ने एक गरीब एवं असहाय महिला की मदद के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। समूह की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

बताया गया कि महिला समूह की सदस्याओं ने युवा समाजसेवी अश्वनी टंडन से प्रेरणा लेकर जरूरतमंद महिला के सहयोग के लिए आगे आकर आर्थिक सहायता जुटाई। समूह की महिलाओं ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जाएगी।

इस अवसर पर समूह की सदस्य सविता साहू, सविता गोढ़ी, अनुपमा विश्वकर्मा, बेला साहू, दुर्गा विश्वकर्मा, शोभा साहू, शकुंतला गायकवाड़, अंजू विश्वकर्मा, भानु प्रताप सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला समूह की इस सराहनीय पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया है तथा जरूरतमंदों के प्रति लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Back to top button